उत्साह के साथ संपन्न हुआ ईद उल फित्र का त्योहार

एक महीने के पवित्र रमजान के बाद सोमवार को मुस्लिम भाईयों ने हर्षोल्लास के साथ ईद ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 09:12 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 09:12 PM (IST)
उत्साह के साथ संपन्न हुआ ईद उल फित्र का त्योहार
उत्साह के साथ संपन्न हुआ ईद उल फित्र का त्योहार

जहानाबाद। एक महीने के पवित्र रमजान के बाद सोमवार को मुस्लिम भाईयों ने हर्षोल्लास के साथ ईद उल फित्र का त्योहार मनाया। हालांकि रविवार की शाम चांद दिखते हीं रोजेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। सोमवार को सबेरे से उनकी यह खुशी परवान चढ़ गई। रंग बिरंगे नये कपड़े पहनकर मुस्लिम भाई सबेरे से हीं सड़क पर उतर गये थे। उनके चेहरे खिले हुए थे। दरअसल एक महीने के रमजान की समाप्ति की खुशी थी। यूं तो शहर के जामा मस्जिद, कच्ची मस्जिद, गड़ेरियाखंड, मखदुमाबाद मस्जिद, जाफगरंज मस्जिद, मदरसा अरबिया मस्जिद,बिचली मुहल्ला, ईरकी मस्जिद में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अता किया। लेकिन पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 स्थित ईदगाह के समीप सामूहिक नमाज अता किया गया। यहां हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयों ने ईद का नमाज अता किया। नमाजियों की संख्या अत्याधिक हो जाने के कारण इस पथ पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन भी ठप हो गया। पुरा सड़क नमाजियों से पटा था। इमाम मौलाना के नेतृत्व में ईद की नमाज अता की गई। इस दौरान शांति तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी थी। डीएम मनोज कुमार ¨सह, एसपी आदित्य कुमार संपूर्ण तैयारियों तथा सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। इधर एसडीओ डा. नवल किशोर चौधरी, एएसपी संजय कुमार ¨सह, एएसप अभियान अनिल कुमार ¨सह, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव तथा नगर थानाध्यक्ष अर¨बद कुमार पाल के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मुश्तैद थे। इधर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं कानून मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने सुगांव,बगवार, पकाही, मखदुमपुर तथा जहानाबाद में मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर मुबारकवाद दिया। सांसद डा. अरुण कुमार, राजद के प्रधान महासचिव व विधायक मुंद्रिका ¨सह यादव,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री नागमणि,पूर्व विधायक डा. सच्चिदानंद यादव, जदयू जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू ¨सह, जगदीश प्रसाद कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा, राजद नेता परमहंस राय, विजय मंडल, सुदय यादव,बैजनाथ शर्मा,मुरारी यादव,संजय कुमार लालसे, रमेश यादव, डा. शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव, छत्रधारी ¨सह यादव, सुदय कुमार, कामे‌र्श्वर ¨सह, रामजी प्रसाद आदि नेताओं ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। इधर काको के मस्जिद में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने ईद का नमाज अदा किया।

मखदुमपुर, टेहटा, ढोढ़ा आदि जगहों पर भी विभिन्न मस्जिदों में ईद नमाज अता की गई। शकुराबाद, फरीदपुर, कनसुआ, घोसी आदि जगहों पर भी मुस्लिम भाईयों ने ईद का नमाज अता किया तथा एक दूसरे को बधाईयां दी।कनसुआ में पूर्व मुखिया इश्त्याक आजम, फौलादपुर में सैयद अकरब इमाम, फरीदपुर में मो रफी अहमद, शकुराबाद में प्रो नजमूल हसन,राजद नेता नौशाद आलम तथा मोहनपुर में मनौव्वर अंसारी ने मुबारकवाद दिया।काको में सांसद डॉ अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख जितेश कुमार, जिप के उपाध्यक्ष रामबाबू पासवान, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरिलाल प्रसाद यादव आदि लोगों ने काको,बीबीपुर, बारा, ¨पजौरा आदि गांवों में जाकर मुस्लिम भाईयों को ईद का मुबारकवाद दिया।

chat bot
आपका साथी