बैंक कर्मियों ने ली भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहने की शपथ

जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के नवावगंज मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा परिसर में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 12:46 AM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 12:46 AM (IST)
बैंक कर्मियों ने ली भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहने की शपथ
बैंक कर्मियों ने ली भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहने की शपथ

जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के नवावगंज मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा परिसर में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बैंक के अधिकारियों, कर्मियों समेत अन्य लोगों ने भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं रहने की शपथ ली। इस मौके पर शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि जागरूकता का तात्पर्य हर एक क्षेत्र से संबंध रखता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण कई कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग रिश्वत न देने और नहीं लेने को संकल्पित हो जाएंगे तो स्वत: ही भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बैंक कर्मियों से बेहतर तरीके से लोगों की समस्याओं का निष्पादन का निर्देश दिया। इस मौके पर उपेंद्र शर्मा, विजय पंडित, राजेश कुमार, सूर्यदेव प्रसाद, गणेश पासवान, नीरज कुमार, संजीव कुमार, मसूरी भाई समेत सभी ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी