करपी में गला रेतकर वृद्ध की हत्या

संवाद सहयोगी, करपी अरवल स्थानीय थाना क्षेत्र के नादी गांव निवासी कपिल महतो 65 वर्ष की हत्या सोमवार

By Edited By: Publish:Mon, 27 Apr 2015 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2015 08:36 PM (IST)
करपी में गला रेतकर वृद्ध की हत्या

संवाद सहयोगी, करपी अरवल

स्थानीय थाना क्षेत्र के नादी गांव निवासी कपिल महतो 65 वर्ष की हत्या सोमवार की दोपहर कुदाल से गला काटकर कर दी गयी है। वह बारह माइल पथ के समीप अवस्थित रंजन ईट उद्योग के निकट अपने बगीचे में आम के पेड़ की रखवाली कर रहा था। जैसे हीं उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गये। इसी बीच डीएसपी संजय भारती तथा थानाध्यक्ष सुशांत कुमार वहां पहुंचे। उनलोगों ने ईट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर जतन मांझी के खोहे से उस खून लगे कुदाल की बरामदगी की जिसका उपयोग हत्या करने में किया गया था। मृतक के परिजनों को यह जानकारी मिली कि इस भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर जतन मांझी के दामाद धर्मेन्द्र मांझी को भागते देखा गया है। वे लोग और आक्रोशित हो उठे और ईट भट्ठे पर हमला बोल दिया। मुंशी आदि के कमरे में जमकर तोड़ फोड़ मचाया। उनलोगों का कहना था कि जतन के दामाद के द्वारा हीं उसकी हत्या की गयी है। हालांकि पुलिस द्वारा शव को उठाने का प्रयास किया गया। लेकिन वे लोग इतने आक्रोशित थे कि शव उठाने देने को तैयार नहीं हुये। इसी बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी धर्मेन्द्र बस स्टैंड के समीप विचरण कर रहा है। जानकारी मिलते हीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में उसने अपना दोष भी कबूल कर लिया। उसने कहा कि वह मुर्गी को मार रहा था। इसी बीच एक सांप आया और कहा कि तुम इसे क्यों मार रहे हैं आदमी का जीव दो। उसका कहना है कि सांप के कहने पर हीं उसने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया। इसकी गिरफ्तारी के उपरांत हीं शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाया गया। इधर बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये के चेक भी दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी।

chat bot
आपका साथी