बीमा कर्मियों ने किया सांकेतिक हड़ताल

जागरण संवाददाता, जहानाबाद बीमा कर्मचारी संघ पटना मंडल के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय एलआईसी कर

By Edited By: Publish:Mon, 23 Feb 2015 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 23 Feb 2015 10:00 PM (IST)
बीमा कर्मियों ने किया सांकेतिक हड़ताल

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

बीमा कर्मचारी संघ पटना मंडल के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय एलआईसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त सचिव लाल बाबू कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बीमा कर्मियों के खिलाफ साजिश रच रही है। सरकार का रवैया बीमा कर्मी विरोधी रहा है।अगर आने वाले दिनों में सरकार नहीं चेतती है तो आंदोलन को और भी तेज किया जायेगा। सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से बीमा कर्मचारी एफडीआई के खिलाफ एकजूटता प्रदर्शित कर रहे थे। वहीं वेतन तथा पेंशन दिये जाने की भी मांग कर रहे थे। इधर बीमा कर्मियों द्वारा सांकेतिक हड़ताल किये जाने से कार्यालय का कार्य बाधित हुआ। वहीं ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरना में सचिव सुबोध कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, सजल कुमार साहा, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, अर्जून प्रसाद, जयप्रकाश, विश्वनाथ चौधरी तथा साइमन बेसरा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी