फरार पूर्व मुखिया गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 10:57 AM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 10:57 AM (IST)
फरार पूर्व मुखिया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अरवल : वर्षो से फरार चल रहे प्यारेचक के पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र यादव को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डीएसपी संजय भारती ने बताया कि पूर्व मुखिया पर नगर थाने के अलावा महेन्दिया सहित विभिन्न थानों में आधे दर्जन मामले दर्ज हैं। वह मजदूर किसान संग्राम समिति तथा पीपुल्सवार का सक्रिय सदस्य रहा है। मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी। डीएसपी ने यह भी बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी डा. परवेज अख्तर द्वारा टीम का गठन किया गया था तत्पश्चात उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। मौके पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष हिरालाल दास,रामपुर चौरम थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित कई लोग थे।

chat bot
आपका साथी