पुरा नहीं हुआ उपमुखिया बनने का सपना

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 01:06 AM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 01:06 AM (IST)
पुरा नहीं हुआ उपमुखिया बनने का सपना

संवाद सहयोगी, करपी अरवल

बम्भई पंचायत के प्रभारी मुखिया बनने का सपना पुरा नहीं हो सका उपमुखिया संतोष शर्मा का। बताते चले कि बम्भई पंचायत के मुखिया नरेन्द्र शर्मा उर्फ नन्हें शर्मा एवं सरकारी कर्मी सुरेन्द्र शर्मा उर्फ जयमाता दी कि हत्या अरवल से बम्भई जाने के क्रम में मड़ैला गांव के निकट अपराधियों ने दस फरवरी 2014 की देर शाम कर दी थी। इसके पश्चात इस पंचायत का मुखिया का प्रभार किसी को नहीं मिला था। जानकारी के अनुसार उपमुखिया संतोष शर्मा मंगलवार को प्रभार के लिए प्रखंड कार्यालय मुखिया के प्रभार के लिए आये थे। जबकि इस हत्याकांड में उपमुखिया नामजद आरोपी भी है। इसी क्रम में किसी गुप्तचर ने एसपी को इसके प्रखंड कार्यालय आने की सूचना दे दी। फिर क्या था एसपी परवेज अख्तर ने थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम को हुलिया बताते हुये उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। थाना अध्यक्ष ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ नाटकीय ढंग से उसे प्रखंड परिसर से दबोच लिया और प्रभारी मुखिया बनने का सपना सपना हीं रह गया।

chat bot
आपका साथी