सात दिन के लिए हड़ताल पर गए 102 एंबुलेंस कर्मी

जहानाबाद। श्रम अधिनियम लागू किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी इंटक 102 आतुर वाहन संघ के आह्वान पर यहां के सभी 102 आतुर वाहन कर्मी सात दिनों के लिए हड़ताल पर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 12:34 AM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 12:34 AM (IST)
सात दिन के लिए हड़ताल पर गए 102 एंबुलेंस कर्मी
सात दिन के लिए हड़ताल पर गए 102 एंबुलेंस कर्मी

जहानाबाद। श्रम अधिनियम लागू किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी इंटक 102 आतुर वाहन संघ के आह्वान पर यहां के सभी 102 आतुर वाहन कर्मी सात दिनों के लिए हड़ताल पर चले गए। इस दौरान पहले दिन उनलोगों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष चितरंजन मिश्रा ने बताया कि हड़ताली एंबुलेंस कर्मी श्रम अधिनियम को लागू किए जाने के साथ 16 कर्मियों को पुन: काम पर वापस लाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार गाड़ी जो बंद किया गया है उसमें से दो गाड़ी को जिलाधिकारी तथा सिविल सर्जन को चालू कराने का आदेश मिला था। जिला कार्यक्रम प्रबंधक इसे चालू कराने में आनाकानी कर रहे हैं। उनलोगों ने धरना देकर अपने गुस्से का इजहार भी किया। मौके पर महामंत्री शशि रंजन, उपाध्यक्ष सुजित नारायण, सचिव त्रिवेणी कुमार, कौशलेंद्र उपाध्याय, संतोष कुमार, मो हबीब, संजीव कुमार, अर¨वद कुमार तथा राजेश कुमार शर्मा के अलावा अन्य 102 कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी