ग्रामीणों ने लिया शराब मुक्त समाज बनाने का संकल्प

गोपालगंज महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू हुई भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा मंगलवार को जिले के सुदूर गांवों में पहुंची। पदयात्रा कर गांवों में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शराब मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:13 AM (IST)
ग्रामीणों ने लिया शराब मुक्त समाज बनाने का संकल्प
ग्रामीणों ने लिया शराब मुक्त समाज बनाने का संकल्प

गोपालगंज : महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू हुई भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा मंगलवार को जिले के सुदूर गांवों में पहुंची। पदयात्रा कर गांवों में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शराब मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान गांधीजी के विचारों से भी ग्रामीणें को अवगत कराया गया। 30 अक्टूबर तक चलने वाली गांधी संकल्प यात्रा के 13 वें दिन विधान पार्षद आदित्यनारायण पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए कुचायकोट प्रखंड के सुदूर गांव गिरांव पहुंचे। यह पदयात्रा कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के मठिया हाता, लच्छी खरेया, पाण्डे परसौनी, भोपतपुर, करमैनी गाजी, बलथरी आदि गांव से होकर गुजरी। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद आदित्यनारायण पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के आलोक में भाजपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतों को आमजन के बीच पहुंचा रहे हैं। यह देशव्यापी पदयात्रा है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगी। इस संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को स्वच्छता, एकल प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। पदयात्रा में उमेश प्रधान, चंदन तिवारी, सबिता सिंह, नीतू सिंह, शशि पांडेय,अंकेश कुमार, चंद्रेश सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, चंद्रेश सिंह, पंकज चौरसिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। दूसरी तरफ बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गांधी संकल्प यात्रा के तहत पदयात्रा करते हुए सिधवलिया प्रखंड के लोहिजरा पंचायत में पहंचे। जहां पदयात्रियों का बलिछापर के सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया। यह पदयात्रा बलिछापर, लोहिजरा, जोग़यिार, सूरहिया, शाहपुर गांव से होकर गुजरी। इन गांवों में विधायक मिथिलेश तिवारी ने महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को शराब मुक्त समाज, जल संग्रह तथा पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। पदयात्रज्ञ में तेजेश्वर मिश्रा, गणेश सिंह, भृगुनाथ सिंह, संजय सिंह अल्लाह रूदल सहनी, मंतोष कुमार, सुदर्शन साह, नागेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी