विद्यालय का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति चोरी

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिपरही के स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए मूल्य के एलसीडी सहित स्मार्ट क्लास का अन्य उपकरणों की चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 05:06 AM (IST)
विद्यालय का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति चोरी
विद्यालय का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति चोरी

संवाद सूत्र, कटेया :उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिपरही के स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए मूल्य के एलसीडी सहित स्मार्ट क्लास का अन्य उपकरणों की चोरी कर ली। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रधानाध्यापक अवधेश प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में उन्नयन योजना के तहत करीब 90 हजार रुपए की लागत से एलसीडी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामानों को स्मार्ट क्लास में लगाया गया था। इसी बीच चोरों ने स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर विद्यालय में रखे गए तमाम कीमती सामानों की चोरी कर ली। इस बात की जानकारी विद्यालय के रात्रि प्रहरी से मिलने के बाद उन्होंने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी