जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में सात लोग गिरफ्तार

छठ पर्व के मौके पर पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान सात लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों की जब पुलिस ने चिकित्सीय जांच कराई तो सभी लोग नशे में पाए गए। इस संबंध में थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:58 PM (IST)
जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में सात लोग गिरफ्तार
जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में सात लोग गिरफ्तार

गोपालगंज। छठ पर्व के मौके पर पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान सात लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों की जब पुलिस ने चिकित्सीय जांच कराई तो सभी लोग नशे में पाए गए। इस संबंध में थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सूत्रों ने बताया कि कुचाकोट थाने की पुलिस ने हाईवे पर करमैनी रेलवे ढाला के समीप चलाए गए जांच के क्रम में दो लोगों को नशे की हालत में पकड़ा। पकड़े गए लोगों की पहचान कुचायकोट थाना के भठवा रुप गांव के विजय राम तथा गोपालपुर थाना के रतनपुरा गांव के शंकर राम के रूप में की गई है। विजयीपुर थाने की पुलिस ने नौतन मोड़ के समीप जांच के क्रम में नशे की हालत में उत्तरप्रदेश की ओर से आ रहे जगजीवन राम को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित नौतन गांव का निवासी बताया जाता है। हथुआ थाने की पुलिस ने मनीछापर गांव के समीप जांच के क्रम में इसी गांव के विजय कुमार पटेल तथा हरेंद्र प्रसाद को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। कुचायकोट थाने की पुलिस ने जलालपुर गांव के समीप जांच के क्रम में सीमावर्ती उत्तरप्रदेश की ओर से आ रहे अशोक ठाकुर को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। इनसेट

तीन बोतल शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार

गोपालगंज : कुचायकोट थाने की पुलिस ने बघउच मोड़ के समीप जांच के क्रम में तीन बोतल शराब के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के भुटेली महतो के रूप मे की गई है। रविवार को पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। इनसेट

40 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

भोरे (गोपालगंज) : पुलिस ने जांच अभियान के क्रम में सिसई बाजार में दो लोगों को 40 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों लोग ¨भगारी की ओर से शराब लेकर आ रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के दमकिया गांव निवासी मनोज कुमार साह एवं संजय यादव के रूप में की गई है। दोनों आरोपित को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी