परसौनी खास से शादी की नीयत से गर्भवती का अपहरण

गोपालगंज : थाना क्षेत्र के परसौनी खास टोला पिपराही गांव से अपने ससुराल में सो रही एक गर्भवती महिला क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 05:57 PM (IST)
परसौनी खास से शादी की नीयत से गर्भवती का अपहरण
परसौनी खास से शादी की नीयत से गर्भवती का अपहरण

गोपालगंज : थाना क्षेत्र के परसौनी खास टोला पिपराही गांव से अपने ससुराल में सो रही एक गर्भवती महिला का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कोई भी सुराग नहीं मिलने पर उसके पति ने घटना को लेकर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परसौनी खास टोला पिपराहीं गांव के ऐमले सिंह के परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। इसी बीच देर रात कुछ लोगों ने उनकी विवाहिता पत्नी नीतू देवी का अपहरण कर लिया। घटना के समय वह पांच माह की गर्भवती थी। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो महिला घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर घटना को लेकर उचकागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव के नितेश कुमार, उनके पिता सुनील पटेल, मां मुन्नी देवी, चाचा महमूद पटेल सहित पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मोबाइल कॉल डिटेल आदि के माध्यम से गर्भवती महिला की तलाश में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी