स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए लोग

प्रखंड कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए लोग
स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए लोग

स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए लोग

संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज) : स्वतंत्रता दिवस के 75 वे वर्षगांठ के मौके पर कुचायकोट प्रखंड कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 लोगों को प्रखंड प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हमारी प्रगतिशीलता और हमारी चुनौती, विषय पर एक परिचर्चा भी आयोजित की गई। जिसमें तमाम वक्ताओं ने इस विषय पर विस्तार से अपने विचार रखा। परिचर्चा में अपनी बात रखते हुए कुचायकोट बीडीओ वैभव शुक्ला ने कहा कि आजादी के बाद से ही हमारे सामने क्षेत्रवाद, भाषावाद, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी जैसी तमाम चुनौतियां थी। पर हमने सभी चुनौतियों का मजबूती से सामना करते हुए प्रगति की नई कहानी लिखी। जिसका नतीजा रहा कि आज भारत विश्व में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रहा है। परिचर्चा कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न क्षेत्रो में बेहतर योगदान देने वाले 10 लोगों को प्रखंड प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया। जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें आजादी के बाद से लेकर वर्ष 2021 तक सिरसिया पंचायत के सरपंच पद का दायित्व संभालने वाले समाजसेवी रामाश्रय मिश्रा, सिरसिया बाबू गांव निवासी भारतीय सेना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीरेश सिंह, लोक कला तथा गायन के क्षेत्र में खुटवनिया गांव निवासी और भोजपुरी सम्राट के रूप में जाने जाने वाले विजय बहादुर चौबे, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भठवा रूप गांव निवासी और पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी, दलित उत्थान के क्षेत्र में जीविका के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाली कुचायकोट निवासी रंजीता देवी, कुचायकोट के ही समाजसेवी अनूप कुमार, रक्तदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रहे संजीवनी टीम के प्रतिनिधि विवेक पाठक, मध्य विद्यालय रतनपुरा के सफाई कर्मचारी कृष्णा चौधरी, गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी विजय सिंह और नारायणपुर गांव निवासी और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अनिल ओझा शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी