होली पर भी मानदेय से वंचित रह गए ग्राम कचहरी कर्मी

सरकारी स्तर पर दीपावली व छठ के पहले ही ग्राम कचहरी में तैनात न्याय मित्र व सचिव को मानदेय की राशि का भुगतान करने की पहल की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 04:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 04:17 PM (IST)
होली पर भी मानदेय से वंचित रह गए ग्राम कचहरी कर्मी
होली पर भी मानदेय से वंचित रह गए ग्राम कचहरी कर्मी

गोपालगंज। सरकारी स्तर पर दीपावली व छठ के पहले ही ग्राम कचहरी में तैनात न्याय मित्र व सचिव को मानदेय की राशि का भुगतान करने की पहल की गई थी। इस मद में सरकार ने राशि भी उपलब्ध करा दिया था। लेकिन राशि आवंटन के छह माह बाद भी ग्राम कचहरी में तैनात कर्मियों को मानदेय की राशि नहीं मिल सकी है। राशि के इंतजार में कर्मी आज भी प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगा रहे हैं। विभाग की सुस्ती का आलम यह कि इस होली में भी कर्मियों को मानदेय मिलने की संभावना नहीं है।

बताया जाता है कि फरवरी 2018 तक के बकाए मानदेय की राशि का भुगतान विभागीय स्तर पर ग्राम कचहरी के सचिव व न्याय मित्रों को किया गया है। इसके बाद बीते सितंबर माह तक के मानदेय के भुगतान करने की कवायद अक्टूबर माह में प्रारंभ की गई। इसी माह विभागीय स्तर पर तमाम कर्मियों के मानदेय मद में राशि का आवंटन भी किया गया। तब तमाम ग्राम कचहरियों से इनकी अनुपस्थिति विवरणी की मांग की गई। विवरणी उपलब्ध कराए जाने के बाद दीपावली व छठ के पूर्व ही मानदेय भुगतान करने की घोषणा की गई। तब कर्मियों में खुशी देखी गई। लेकिन लंबी अवधि बीतने के बाद भी कर्मियों को मानदेय की राशि का भुगतान नहीं किया गया। 12 माह से मानदेय नहीं मिलने से न्याय मित्र व ग्राम कचहरी सचिव आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं पंचायती राज विभाग की अपनी ही समस्या है। विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार पूर्व में न्याय मित्र व ग्राम कचहरी के सचिव को संबंधित प्रखंड से मानदेय मद की राशि आवंटित की जाती थी। लेकिन अब पंचायत राज विभाग ने सीधे उनके बैंक खाते में राशि भेजने का निर्णय लिया है। इस मद में 1,49,36,660 की राशि आवंटित कर दी गई है। डीएम ने दिया था दीपावली के पूर्व भुगतान का आदेश

गोपालगंज : जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने ग्राम कचहरी में तैनात सचिव व न्याय मित्र को मानदेय मद की राशि दीपावली के पूर्व उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। लेकिन सचिव व न्याय मित्र के खाते का विवरण तैयार करने में हुई देरी के कारण राशि दीपावली के पूर्व नहीं उपलब्ध नहीं हो सका। हद तो यह कि दीपावली बीतने के पांच माह बाद भी विभागीय पेंच में मानदेय का मामला फंसा नजर आ रहा है। किस प्रखंड को कितनी राशि का हुआ था आवंटन

प्रखंड का नाम आवंटित राशि

गोपालगंज 922600

मांझा 1279600

बरौली 1416000

सिधवलिया 709200

बैकुंठपुर 1187800

थावे 654000

कुचायकोट 2003400

हथुआ 1743000

उचकागांव 926293

फुलवरिया 705600

भोरे 938400

कटेया 714000

विजयीपुर 1104367

पंचदेवरी 732400

कुल 1,49,37,660

chat bot
आपका साथी