म•ार पर खिचड़ा मलीदा और चादरें चढ़ा मांगी गई मन्नतें

बरौली के फतेहपुर गांव में मुहर्रम पर्व पर आपसी भाईचारे की झलक दिखी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 04:06 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:42 AM (IST)
म•ार पर खिचड़ा मलीदा और चादरें चढ़ा मांगी गई मन्नतें
म•ार पर खिचड़ा मलीदा और चादरें चढ़ा मांगी गई मन्नतें

गोपालगंज। बरौली के फतेहपुर गांव में मुहर्रम पर्व पर आपसी भाईचारे की झलक दिखी। इस गांव के इमामबाड़ा में मुस्लिम समुदाय के साथ ¨हदुओं ने इमाम साहेब के मजार पर खिचड़ा मलीदा और चादरें चढ़ाकर मन्नतें मांगी। शुक्रवार की सुबह ढोल-नगाड़े के साथ मुसलमान-¨हदू दोनों समुदाय के लोगों ने मिल कर ताजिया का जुलूस निकाला। ताजिया जुलूस सभी हिन्दुओं के दरवाजे पर घुमाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पहले इस गांव के कुछ ¨हदू परिवार के लोगों ने इमाम साहेब के मजार पर चादर चढ़ा कर मन्नतें मांगी थी। उनकी मन्नतें पूरी हो गई। इसके बाद से इस गांव में आपस में मिलजुल कर ताजिया जुलूस निकालने की परंपरा शुरू हो गई। इस गांव में ताजिया बनाने लेकर मुहर्रम पूर्व दोनों समुदाय के लोग साथ-साथ मिल कर मनाते हैं। शुक्रवार को भी मोहर्रम पर इस गांव में दोनों समुदाय के लोगों ने मिलजुल का ताजिया जुलूस निकाला। इससे पहले दोनों समुदाय के लोगों ने इमाम साहेब के मजार पर खिचड़ी मलीदा और चादरें चढ़ा कर मन्नतें मांगी।

chat bot
आपका साथी