सम्मेलन में लोजपा के निशाने पर रहे राजद सुप्रीमो

गोपालगंज। प्रखंड के होमगार्ड मैदान में गुरुवार को लोजपा के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में

By Edited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 03:06 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 03:06 AM (IST)
सम्मेलन में लोजपा के निशाने पर रहे राजद सुप्रीमो

गोपालगंज। प्रखंड के होमगार्ड मैदान में गुरुवार को लोजपा के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद लोजपा के निशाने पर रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद काली प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि 17 वर्षो तक लालू प्रसाद की सरकार रहने के बावजूद जिला का विकास नहीं हुआ। अगले चुनाव में अगर एनडीए की सरकार बनी तो छह माह के अंदर सभी लोगों को मेडिकल कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जांच के दौरान बड़ी बीमारी पाए जाने पर देश के अच्छे अस्पताल में सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाएगा। फुटपाथ पर बैठने वाले लोगों को ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। सम्मेलन में लोजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन ¨सह, पुरन कुशवाहा, नर्मदेश्वर तिवारी, विमलेश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, बेचू तिवारी, अनूप गिरी, जानक शरण पाठक, ऋषि रंजन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी