सदर अस्पताल की जांच में मिली गड़बड़ी, स्थिति में सुधार का निर्देश

गोपालगंज वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता पूजा प्रीतम ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:27 AM (IST)
सदर अस्पताल की जांच में मिली गड़बड़ी, स्थिति में सुधार का निर्देश
सदर अस्पताल की जांच में मिली गड़बड़ी, स्थिति में सुधार का निर्देश

गोपालगंज : वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता पूजा प्रीतम ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में काफी गंदगी तथा व्यवस्था में काफी खामियां दिखी। उन्होंने सदर अस्पताल के अधिकारियों को स्थिति में अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही बेड पर चादर आदि का अभाव देखकर उन्होंने इसके लिए अस्पताल कर्मियों को भी फटकार लगाई। सदर अस्पताल पहुंची एसडीसी पूजा प्रीतम ने सबसे पहले अस्पताल के इमरजेंसी की ओर रुख किया। इमरजेंसी में प्रवेश के साथ ही गंदगी देखकर उन्होंने अस्पताल कर्मियों से अविलंब सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इमरजेंसी के शौचालय तथा आसपास की स्थिति को देखकर उन्होंने कई कर्मियों को फटकार भी लगाई। इमरजेंसी के किसी भी बेड पर चादर नहीं बिछा देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों से बेड पर चादर नहीं दिए जाने के कारणों के बारे में भी पूछताछ की। करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में नालों की सफाई से लेकर मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

chat bot
आपका साथी