रबी को लेकर बढ़ी चहल पहल, खेत साफ करने में जुटे किसान

दीपावली व छठ पर्व के आगमन के साथ ही किसानों का रुख खेतों की ओर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 05:25 PM (IST)
रबी को लेकर बढ़ी चहल पहल, खेत साफ करने में जुटे किसान
रबी को लेकर बढ़ी चहल पहल, खेत साफ करने में जुटे किसान

गोपालगंज। दीपावली व छठ पर्व के आगमन के साथ ही किसानों का रुख खेतों की ओर है। खेत में धान के खेत को साफ करने तथा कुछ इलाकों में जहां धान की फसल बची है वहां इसकी कटनी का कार्य जोर पकड़ चुका है। ग्रामीण इलाकों में किसान वर्तमान समय में धान की कटनी में जुट गए हैं। धान की फसल काट कर किसान फसल को अपने-अपने घरों में ले जाने के काम में लग गए हैं। रबी अभियान का समय नजदीक आने के कारण धान की सफल को जल्द से जल्द काट लेना चाहते हैं। ताकि खेत खाली हो सके। गांवों की चौपाल पर चर्चाएं भी फसल को लेकर होने लगी है। मौसम की मार से इस बार धान की उपज काफी कम हुआ है। अधिकांश इलाकों के किसान सूखे की मार के कारण धान के बदले खेत से मुआर काटने को विवश हैं। किसान आसपास के इलाकों में कैसी फसल हुई है, इसका भी पता लगा रहे हैं। हालांकि किसानों को इस बार धान कटनी में कुछ सहूलियत भी हो रही है। दीपावली व छठ के मौके पर बाहर कमाने के लिए निकले दैनिक मजदूर भी घर वापस लौट आए हैं। ऐसे में किसानों को आपने गांव के आसपास की धान कटनी के लिए मजदूर मिलने में कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। कई किसानों ने बताया कि 15 नवंबर के पूर्व गेहूं की बुआई बेहतर मानी जाती है। ऐसे में उनका प्रयास है कि धान के खेत को साफ करने का कार्य वे जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। ताकि वे गेहूं की बुआई का कार्य निर्धारित समय पर कर सकें।

chat bot
आपका साथी