रालोसपा नेता सहित दो से पिस्तौल के बल पर लूटपाट

संवाद सूत्र थावे (गोपालगंज) थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी पावर हाउस के समीप बाइक सवार छह अपर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:41 PM (IST)
रालोसपा नेता सहित दो से पिस्तौल के बल पर लूटपाट
रालोसपा नेता सहित दो से पिस्तौल के बल पर लूटपाट

संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज) : थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी पावर हाउस के समीप बाइक सवार छह अपराधियों ने रालोसपा नेता सहित दो लोगों से पिस्तौल के बल पर लूटपाट की। इस बीच अपराधी उनके पास मौजूद नकदी, मोबाइल फोन तथा अन्य कीमती सामानों को लूटकर भाग निकलने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की छानबीन की।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि रालोसपा के प्रदेश महासचिव ब्रजेश बैठा एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए थाना क्षेत्र के एकडेरवां गांव गए थे। वहां से रात के करीब साढ़े दस बजे वे बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे पैठानपट्टी पावर हाउस के समीप पहुंचे, दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल का भय दिखाते हुए रोक लिया। बाइक रुकते ही अपराधियों ने उनके पास मौजूद सोने की चैन, मोबाइल फोन तथा 900 रुपये नकदी लूट ली। इस बीच अपराधियों ने बाइक सवार बेदू टोला गांव के मोजीबुल मियां को भी अपना निशाना बनाया। ज्ञातव्य है कि मीरगंज-थावे पथ पर आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाएं हो रही है। जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी