खेतों में खिलेंगे रंग बिरंगे फूल, सुगंध बिखेरेंगे तुलसी के पौधे
संवाद सूत्रथावे(गोपालगंज) अब खेतों में रंग बिरंगे फूल खिलने के साथ ही तुलसी के पौधे अपनी मह
संवाद सूत्र,थावे(गोपालगंज) : अब खेतों में रंग बिरंगे फूल खिलने के साथ ही तुलसी के पौधे अपनी महक बिखेरेंगे। जिले में व्यापक पैमाने पर फूलों तथा तुलसी की खेती करने की पहल की गई है। इस पहल के तहत किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें तुलसी व फूलों की खेती करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। आत्मा ने फूलों तथा तुलसी की खेती करने के लिए किसानों को चयन किया है। मंगलवार को चयनित 17 सदस्यीय किसानों को फूलों तथा तुलसी की खेती करने का गुर सीखने के लिए बस से नालंदा के लिए रवाना किया गया। चयनित किसान नालंदा के नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण लेंगे।
तुलसी के पौधे अधिकांश घरों के आंगन में महकती है। जिले के कुछ किसान छोटे रकबे में फूलों के पौधे भी लगाते हैं, लेकिन अब फूलों तथा तुलसी की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकें, इसको लेकर आत्मा ने पहल की है। इस पहल के तहत पहले चरण में फूलों तथा तुलसी की खेती करने के लिए पहले चरण में 17 किसानों का चयन किया गया है। इसमें महिला किसान भी शामिल हैं। मंगलवार को चयनित किसानों को फूलों तथा तुलसी की खेती करने का गुर सीखने के लिए आत्मा के परियोजना निर्देश विकास कुमार के मार्गदर्शन में प्रखंड कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक अनूप रंजन के नेतृत्व में बस से नालंदा के लिए रवाना किया गया। ये किसान नालंदा के नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण लेंगे। आत्मा के परियोजना निदेशक विकास कुमार ने बताया कि जिले की मिट्टी फूलों तथा तुलसी की खेती करने के लिए काफी अनुकूल है, जिसे देखते हुए व्यापक पैमाने पर तुलसी व फूलों की खेती करने को लेकर पहल की गई है। फूलों तथा तुलसी की खेती करने वाले किसानों को अनुदान देने के साथ ही प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसी पहल के तहत फूलों तथा तुलसी की खेती करने के लिए चयनित 17 किसानों को प्रशिक्षण लेने के लिए नालंदा भेजा गया है।