वैक्सीन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन

गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने अस्पताल के गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि लोगों को वैक्सीन देने में अस्पताल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। ऐसे में लोगों को बारिश के मौसम में टीका के लिए अस्पताल आने के बाद भी बैरंग लौटने को विवश होना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM (IST)
वैक्सीन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन
वैक्सीन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन

गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने अस्पताल के गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि लोगों को वैक्सीन देने में अस्पताल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। ऐसे में लोगों को बारिश के मौसम में टीका के लिए अस्पताल आने के बाद भी बैरंग लौटने को विवश होना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बारिश के मौसम में भी दर्जनों लोग वैक्सीन लेने रविवार को अस्पताल परिसर में पहुंचे थे। यहां लोगों के पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन नहीं होने की बात कहकर उन्हें घर लौटने को कहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगर अस्पताल प्रबंधन की ओर से पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई होती तो लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से लोग वैक्सीन लेने प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में जैसे तैसे पहुंच रहे हैं। लेकिन अस्पताल के कर्मियों द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश दुबे ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ड्यूटी पर तैनात किए गए स्वास्थ्यकर्मी टीका के लिए कुछ और लोगों के आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर लापरवाह स्वास्थ्यकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वाले लोगों में दिघवां गांव के राजेश तिवारी, लीलावती देवी, लवली कुमारी, राजा तिवारी, मठिया गांव के करण कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, संजय साह, दिघवां की मौसमी कुमारी, कर्मशीला गांव के संदीप सिंह व अंशु सिंह, रेवतीथ गांव की मुन्नी देवी लखनौरा के सेराज आलम आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी