1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ने लगा गंडक का जलस्तर

गोपालगंज यास तूफान के कारण तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश तथा वाल्मिकीनगर बराज से 1.2

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 11:02 PM (IST)
1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ने लगा गंडक का जलस्तर
1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ने लगा गंडक का जलस्तर

गोपालगंज : यास तूफान के कारण तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश तथा वाल्मिकीनगर बराज से 1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी प्रारंभ हो गई है। उधर लगातार तीन दिन तक बारिश होने के बाद शनिवार को तूफान का असर कम हो गया। दोपहर बाद तक हल्की बारिश होने के बाद दिन के तीन बजे के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को बारिश से राहत मिली।

जिले में मंगलवार से ही यास तूफान का असर दिखने लगा था। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के बाद बुधवार से बारिश व तेज हवाओं का दौर प्रारंभ हो गया। बुधवार की शाम से शुरु हुई बारिश का दौर शुक्रवार तक जारी रहा। इस बीच कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए। इस बीच लगातार बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के हाट बाजार की स्थिति खराब हो गई। शुक्रवार की ही रात से तेज हवा का प्रकोप थम गया था। शनिवार को बारिश का दौर भी सुबह थम गया। लेकिन दिन के 11 बजे के बाद फिर बारिश शुरु हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश के बाद आसमान साफ होने लगा। दिन के तीन बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को बारिश से राहत मिली। उधर शुक्रवार से ही लगातार बारिश तथा गंडक नदी में बराज से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में बढ़ोत्तरी प्रारंभ हो गया। शनिवार की सुबह आठ बजे बराज से गंडक नदी में 1.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोपहर समय पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 1.26 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। जिससे नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की जा रही है। इधर बाढ़ नियंत्रण विभाग ने शनिवार की रात से पानी के डिस्चार्ज में कमी आने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने नदी में पानी के वर्तमान डिस्चार्ज से किसी भी तरह के खतरे की संभावना से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी