एक महीना बाद प्रखंड मुख्यालयों में लौटी रौनक

गोपालगंज वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में करीब एक माह तक प्रखंड मुख्यालयों पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 10:48 PM (IST)
एक महीना बाद प्रखंड मुख्यालयों में  लौटी रौनक
एक महीना बाद प्रखंड मुख्यालयों में लौटी रौनक

गोपालगंज : वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में करीब एक माह तक प्रखंड मुख्यालयों पर सन्नाटा पसरे रहने के बाद अब रौनक लौटने लगी है। कोरोना की दूसरी लहर में आम लोगों के लिए एक महीने तक बंद रहे प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय 25 फीसद कर्मियों की उपस्थिति के साथ मंगलवार को खुल गए। आम लोगों के लिए कार्यालय खुलने की जानकारी होने के बाद मंगलवार को लोग यह जानकारी लेने प्रखंड मुख्यालय पहुंचने लगे कि कार्यालय खुल गया है या बंद हैं। लोगों के प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के साथ ही चहल पहल बढ़ गई। वैसे पहले दिन बीडीओ वैभव शुक्ल ने प्रखंड व पंचायत कर्मियों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ अलग- अलग बैठक की। बैठक में पंचायतों में बढ़ रहे कोरोना को लेकर मुखिया, बीडीसी सदस्यों, वार्ड, विकास मित्रों को विशेष निर्देश दिए गए। बीडीओ ने ग्रामीण आवास सहायकों के साथ बैठक करते हुए कोरोना से अपना अपना बचाव करते हुए कार्य को पुन: शुरू करने का निर्देश दिया। इन्होंने कहा कि आवास प्लस एप पर नए लाभुकों की समीक्षा कर सूची अविलंब कार्यालय में जमा करें। ताकि नए सत्र में उनको लाभ दिया जा सके। बीडीओ ने प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के पंचायतों के कर्मियों को पंचायत की अद्यतन स्थिति से अवगत करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की बाढ़ आने पर प्रभावित गांवों के लोगों के लिए समुचित व्यवस्था की जिम्मेवारी हम सबकी है। ऐसे में वैसे परिवार को चिह्नित कर जल्द सूची दें जो पूर्व में आई बाढ़ में पीड़ित थे। बैठक में बीडीओ ने सरकार के लॉकडाउन के नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ही बाजार चलेंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आवास पर्वेक्षक अमिताभ कुमार सिंह, लेखा सहायक रमेश कुमार,आवास सहायक ब्रजेश चौबे, कंचन कुमार सिंह, शशिभूषण प्रसाद, अजित कुमार, प्रकाश कुमार, राहुल कुमार, राजेश राम, रविरंजन, आजाद अली, कुंदन राय, संदीप मिश्र, सुबोध शुक्ल, कृति कुमारी, राजकुमार, सुमंत कुमार, पंचयतों के मुखिया, बीड़ीसी सदस्य, वार्ड सहित कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी