अस्थाई इमरजेंसी वार्ड में लगेंगे आक्सीजन युक्त 30 बेड

जागरण संवाददाता गोपालगंज सदर अस्पताल में बनाए जा रहे इमरजेंसी वार्ड के सभी 30 बेड आक्सीजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM (IST)
अस्थाई इमरजेंसी वार्ड में लगेंगे आक्सीजन युक्त 30 बेड
अस्थाई इमरजेंसी वार्ड में लगेंगे आक्सीजन युक्त 30 बेड

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : सदर अस्पताल में बनाए जा रहे इमरजेंसी वार्ड के सभी 30 बेड आक्सीजन की सुविधा से युक्त होंगे। इन बेडों पर पाइपलाइन से आक्सीजन की सप्लाई की व्यवस्था रहेगी। सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो दिनो में अस्थाई इमरजेंसी वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें केवल कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा।

सीएस ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए सदर अस्पताल में 30 बेड के अस्थाई इमरजेंसी वार्ड का निर्माण जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी के निर्देश के आलोक में किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल के स्थाई इमरजेंसी में भी 36 बेड की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए जिले में आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर को भी सुचारू कर दिया गया है। सीएस ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड को 23 डाक्टर प्रतिदिन संचालित रखेंगे। यहां 25 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ, 8 वार्ड ब्वाय के साथ ही छह सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे। सफाई कर्मियों के जिम्मे इमरजेंसी की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी होगी। इमरजेंसी वार्ड में जितने भी बेड होंगे सभी आक्सीजन युक्त होंगे। बेड तक आक्सीजन पाइपलाइन से पहुंचाई जाएगी। अतिशीघ्र यह इमरजेंसी वार्ड फंक्शनल हो जाएगा। दूसरी लहर से सीख लेते हुए इस बार कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की तैयारी में प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। संक्रमित मरीजों की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

पीएम केयर्स फंड से निर्मित आक्सीजन प्लांट से होगी आपूर्ति

डीपीएम धीरज कुमार ने बताया कि अस्थाई रूप से बनाये जा रहे इमरजेंसी वार्ड के सभी बेड आक्सीजन युक्त होंगे। पाइपलाइन के माध्यम से आक्सीजन की सप्लाई की जायेगी। सदर अस्पताल में पीएम केयर्स फंड के द्वारा पीएसए आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है, जिसके माध्यम से सदर अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। दूसरी लहर में जो आक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था, इस बार जिले में आक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी पूरी की गयी। जिले में सभी आक्सीजन सिलेंडर, आक्सीजन कंसंट्रेटर को दुरुस्त किया गया। सभी आक्सीजन सिलेंडर में आक्सीजन रिफीलिग की गई है।

chat bot
आपका साथी