बाइक व नकदी के लिए महिला को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में बाइक व डेढ़ लाख रुपया नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के पांच माह बाद ससुराल

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 01:17 AM (IST)
बाइक व नकदी के लिए महिला को घर से निकाला
बाइक व नकदी के लिए महिला को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में बाइक व डेढ़ लाख रुपया नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के पांच माह बाद ससुराल के लोग एक विवाहित महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना के सरेया छह आयशा खातून की शादी सिवान जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के फिरोज अली के साथ मुस्लिम रिति रिवाज से 28 अगस्त 2016 को संपन्न हुई थी। ससुराल पहुंचने के बाद आयशा खातून को उसके पति व परिवार के लोगों ने दहेज में बुलेट बाइक व डेढ़ लाख रूपये नकदी की मांग के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय तक वह ससुराल वालों की प्रताड़ना को झेलती रही। अंत में ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने महिला थाने में पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। उधर दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव की आशा को शादी के तीन साल बाद उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। आशा देवी की शादी उत्तर प्रदेश के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के तीनफेरियां गांव के पंकज यादव के साथ हुई थी। कांड अंकित कर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी