जच्चा बच्चा की मौत पर सदर अस्पताल में हंगामा

गोपालगंज। सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आयी एक महिला सहित कोख में ही उनके बच्चे की मौत हो जाने से मंग

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 06:12 PM (IST)
जच्चा बच्चा की मौत पर सदर अस्पताल में हंगामा

गोपालगंज। सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आयी एक महिला सहित कोख में ही उनके बच्चे की मौत हो जाने से मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बताया जाता है कि शहर के अरार मोड़ निवासी रिक्शा चालक हरेंद्र महतो की पत्‍‌नी जानकी देवी को प्रसव के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह पेट में दर्द होने के बाद उसे प्रसव के लिये प्रसव कक्ष में ले जाया गया। जहां प्रसव होने के पूर्व जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गयी। जच्चा बच्चे की मौत से परिजन आक्रोश हो गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि प्रसव कक्ष में तैनात स्वास्थ कर्मियों ने चार हजार रुपया की मांग किया था। रुपया नहीं देने पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गयी। जिससे जच्चा और बच्चे की मौत हो गयी। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डा.विभेष कुमार ने बताया कि महिला की हालत काफी खराब होने के बाद उसे सदर अस्पातल में भर्ती कराया गया था। खून की कमी के कारण प्रसव के पूर्व की महिला की मौत हो गयी। महिला के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गयी है।

chat bot
आपका साथी