असमाजिक तत्वों ने पुलिस चेक पोस्ट को फूंका

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर लखराव बाग के समीप अस्थायी तौर पर पूस की झोपड़ी में

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 06:20 PM (IST)
असमाजिक तत्वों ने पुलिस चेक पोस्ट को फूंका

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर लखराव बाग के समीप अस्थायी तौर पर पूस की झोपड़ी में बनाये गये पुलिस चेक पोस्ट को मंगलवार की देर रात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। अज्ञात लोगों द्वारा अस्थायी चेक पोस्ट को जलाए जाने का मामला बुधवार को दिन भर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने लखराव बाग के समीप पूस का एक अस्थायी चेक पोस्ट बनाया गया था। जहां पुलिस गश्ती के साथ साथ चेक पोस्ट के माध्यम से थाना क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र के गतिविधियों पर नजर रखती थी। लेकिन मंगलवार की देर रात पूस की झोपड़ी में असमाजिक तत्वों ने आग लगाकर फूंक दिया। हालांकि जब चेक पोस्ट को आग के हवाले किया गया उस समय वहां पुलिस कर्मी नहीं थे। यह घटना बुधवार को पूरे दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

chat bot
आपका साथी