फरसा से हमला कर दो सगे भाइयों को किया घायल

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोद परसौनी गांव में बुधवार को भूमि विवाद को ल

By Edited By: Publish:Wed, 20 May 2015 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2015 04:32 PM (IST)
फरसा से हमला कर दो सगे भाइयों को किया घायल

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोद परसौनी गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान फरसा से हमला कर दो सगे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मनबोद परसौनी गांव निवासी भगवत प्रसाद का अपने ही गांव के कुछ लोगो से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने फरसा व लाठी से हमला कर भगवत प्रसाद तथा उनके भाई नरसिंह प्रसाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी