पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड संख्या पांच में गुरुवार की रात पुरानी र

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 06:04 PM (IST)
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड संख्या पांच में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि सरेया वार्ड संख्या 5 निवासी रिंकू कुमार से इसी मोहल्ले के कुछ लोगों का पूर्व से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात रिंकू कुमार बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर चाकू से हमला दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी