केंद्र कर रहा बिहार के साथ सौतेला व्यवहार : लेसी सिंह

संवाद सूत्र,बैकुंठपुर (गोपालगंज) : केंद्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हु

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 07:03 PM (IST)
केंद्र कर रहा बिहार के साथ सौतेला व्यवहार : लेसी सिंह

संवाद सूत्र,बैकुंठपुर (गोपालगंज) : केंद्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सूबे की समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि इसी कारण गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मंत्री श्रीमती सिंह शुक्रवार को सूबे के पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रजकिशोर नारायण सिंह की 80 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि 2005 में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो बिहार का विकास तीव्र गति से हुआ। यह विकास आज भी जारी है, लेकिन केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर बिहार के विकास में बाधा डाल रही है। अपने संबोधन में सूबे के लघु सिंचाई व जल संसाधन मंत्री मनोज कुशवाहा ने कहा कि बैकुंठपुर में बंद पड़े नलकूपों व स्टेट ट्यूबवेलों को चालू कराने के लिए योजना तैयार की गई है। जैसे ही टेंडर होगा, सभी परियोजनाओं को चालू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंजीत कुमार सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। इसके पूर्व स्वर्गीय ब्रजकिशोर नारायण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। सभा के बाद प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच 60 लाख रुपये का वितरण किया गया। जिसमें कन्या विवाह योजना का 34 लाख, परिवार कल्याण के 9 लाख तथा पेंशन योजना की राशि के साथ ही 40 विकलांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में एसपी अनिल कुमार सिंह, सदर एसडीएम रेयाज अहमद खां, एएसपी अनिल कुमार, बीडीओ तृप्ति वर्मा, सीओ इंद्रभूषण श्रीवास्तव, बीइओ डा. नंदनी, सीडीपीओ ऊषा रानी मिश्रा, इंस्पेक्टर एमपी सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई लोग थे। वहीं ब्लाक रोड पर आयोजित सभा की अध्यक्षता उदय बहादुर तथा मंच संचालन बाबर अली ने किया। इस अवसर पर उदय बहादूर सिंह, डबल व्यास, विरेंद्र सिंह, रेणु यादव, भरत दास, अमरजीत यादव, विरेंद्र कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी