सरकारी एम्बुलेंस चालक हड़ताल पर, मरीज बेहाल

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 07:52 PM (IST)
सरकारी एम्बुलेंस चालक हड़ताल पर, मरीज बेहाल

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंस कर्मी वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर चले गये है। पिछले चार दिन से एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। मरीजों को गोरखपुर मेडिकल कालेज या पटना पीएमसीएम रेफर किये जाने पर उन्हें सरकारी एम्बुलेंस की सुविधाएं नहीं मिल रही है। इसके कारण इमरजेंसी मरीजों की परेशानियां बढ़ गयी है। हालांकि सिविल सर्जन डा. विभेष कुमार ने एम्बुलेंस संचालक को हड़ताल वापस कराने के लिए अल्टीमेटम भी दिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित एम्बुलेंस सेवा 1099 तथा शव वाहन के कर्मियों का वेतन पिछले छह माह से नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण चालक हड़ताल पर चले गए। जिससे स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है। इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि मार्च माह तक का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन एम्बुलेंस संचालक ने चालकों को वेतन नहीं दिया है। मार्च तक का विपत्र आने के बाद उन्हें बकाया वेतन दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी