दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

ग्राम पंचायत श्रीगाव के ग्राम कुईं में शुक्रवार की भोर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गयी। गांव के सोनारिक बिंद की 45 वर्षीय पत्‍‌नी रूंती देवी घर में सोयी हुई थी। उसी समय घर की दिवार गिर गयी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 09:01 PM (IST)
दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

गया । ग्राम पंचायत श्रीगाव के ग्राम कुईं में शुक्रवार की भोर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गयी। गांव के सोनारिक बिंद की 45 वर्षीय पत्‍‌नी रूंती देवी घर में सोयी हुई थी। उसी समय घर की दिवार गिर गयी। आवाज सुनकर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक रूंती ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, कल्लू यादव, किशोर यादव, विधायक प्रतिनिधि किशोर कुमार व अन्य ने पहुंचकर शोक जताया। परिजन को पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये का चेक दिया गया।

chat bot
आपका साथी