सासाराम, डेहरी व रोहतास के बदले गए थानाध्यक्ष, जानिए अब किसके हाथों होगी इन थानों की कमान

रोहतास में विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए जिले के एसपी ने शुक्रवार की देर रात सासाराम डेहरी व रोहतास के थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है। अब इनकी जगह ये पुलिसवाले थाने की कमान संभालेंगे।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 09:36 AM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 09:36 AM (IST)
सासाराम, डेहरी व रोहतास के बदले गए थानाध्यक्ष, जानिए अब किसके हाथों होगी इन थानों की कमान
सासाराम में पुलिसवालों का तबादला। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, (सासाराम)।  रोहतास में विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिले के एसपी आशीष भारती ने शुक्रवार की रात तीन थानों के थानेदारों का तबादला कर दिया है। एसपी ने  सासाराम नगर, डेहरी व रोहतास थाना के  थानाध्यक्षों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। ये सभी पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे में योगदान देने का भी निर्देश दिया गया है।

एसपी आशीष भारती ने बताया कि डेहरी नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा को सासाराम नगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है वहीं सासाराम नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को रोहतास थाने की कमा सौंपी गई है.जबकि रोहतास थानाध्यक्ष राजीव रंजन को डेहरी नगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने कहा कि यह स्थानांतरण विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए किया गया है। सभी नवपदस्थापित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से 24 घंटे में योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार जिले में पुलिस महकमे को बदलाव देखने को मिल रहा है। जिन नए थानेदारों की पोस्टिंग की गई उनको शराब माफियाओं एवं अपराधियों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा गया है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान के तहत गत 27 दिसंबर को सासाराम में सभा की थी। अभियान के कुछ घंटे पहले ही एसगपी ने तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह को शरारबबंदी कानून को सही से लागू कराने में विफल रहने के दोष में निलंबित कर दिया था। इससे पहले भी शराबबंदी कानून में पकड़े गए लोगों को लाभ पहुंचाने के संबंध में जिले में एक ऑडियो वायरल हुआ था था, उसके बाद भी दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की गई थी।

chat bot
आपका साथी