Bihar Panchayat Chunav 2021: मुखिया का पद मान-सम्मान के लिए होता था, 39 वर्षों तक लगातार मुखिया रहे नुनू सिंह ने सुनाए संस्‍मरण

सन 1972 में एक 22 वर्षीय युवक ने मुखिया पद हेतु बेलहाड़ी पंचायत से अपना किस्मत आजमाया। जिसे उक्त पंचायत की जनता ने हाथों हाथ उठाकर विजयी तिलक लगा दिया। उन्‍हाेंने लगातार 39 वर्षों तक मुखिया पद पर आसीन होकर बेलहाड़ी पंचायत का प्रतिनिधित्व करते रहे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:04 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:04 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: मुखिया का पद मान-सम्मान के लिए होता था, 39 वर्षों तक लगातार मुखिया रहे नुनू सिंह ने सुनाए संस्‍मरण
नुनू सिंह लगातार 39 वर्षो तक मुखिया रहे, सांकेतिक तस्‍वीर।

बेलागंज (गया), संवाद सूत्र। पहले मुखिया पद सिर्फ मान सम्मान के लिए होता था। जो अपने पंचायत के जनता के लिए जीता और मरता था। उपरोक्त बातों का स्मरण करते हुए 39 वर्षों तक लगातार मुखिया पद पर रहे नुनू सिंह ने कहा। 22 साल की उम्र से वे लगातार 39 वर्षो तक बेलहाड़ी पंचायत के मुखिया रहे।

बेलागंज प्रखंड में 2001 के पंचायत चुनाव से पूर्व कुल 18 पंचायत हुआ करता था। जिसमें एक पंचायत था बेलहाड़ी। सन 1972 में एक 22 वर्षीय युवक ने मुखिया पद हेतु बेलहाड़ी पंचायत से अपना किस्मत आजमाया। जिसे उक्त पंचायत की जनता ने हाथों हाथ उठाकर विजयी तिलक लगा दिया। वो युवक थे बेलहाड़ी गांव निवासी नुनू सिंह। जिन्होंने लगातार 39 वर्षों तक मुखिया पद पर आसीन होकर उक्त पंचायत का प्रतिनिधित्व करते रहे।

मुखिया सामाजिक व आर्थिक संरक्षक होते थे

80 वर्षीय पूर्व मुखिया बताते हैं कि पहले लोग मान सम्मान के लिए मुखिया बनते थे। जनता के सुख दुख में साथ रहकर उनका सेवा करना ही मुखिया का मुख्य लक्ष्य होता था।  लेकिन अब तो जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य हो बदल गया है। पहले अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों का दबदबा रहता था। वे बताते हैं कि सरपंच के पद रहते भर में भी मुखिया का ये दायित्व होता था कि पंचायत को कोई वाद - विवाद थाना तक नही पहुंचे। कभी विवाद हुआ भी तो ग्रामीण स्तर पर बैठकर समझौता करा दिया जाता था। मुखिया अपने क्षेत्र की जनता के सामाजिक व आर्थिक संरक्षक के रूप में कार्य करते थे।

तीन प्रखंडों में चौथे दिन 793 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया

गया के अतरी, मोहड़ा व  नीमचक बथानी प्रखंड में तीसरे चरण का चल रहे नामांकन कार्य में चौथे दिन 793 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अतरी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ  क्रांति कुमार ने बताया अतरी में 251 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।  मुखिया पद के लिए महिला 11 पुरुष 15 कुल 26 पंचायत समिति पद के लिए महिला 11 पुरुष 18 कुल 29 सरपंच पद के लिए महिला 6 पुरुष 5 कुल 11 वार्ड सदस्य पद के लिए महिला 78 पुरुष 65 कुल 143 पंच पद के लिए महिला 25 पुरुष 17 कुल 42 नामांकन किया है।

मोहड़ा  निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शंभू चौधरी ने बताया कि मोहड़ा  प्रखंड में  292  प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें मुखिया पद से महिला 7 पुरुष 24 कुल 31 पंचायत समिति पद के लिए महिला 10 पुरुष 12 कुल 22 सरपंच पद के लिए महिला 12 पुरुष 7 कुल 19  वार्ड सदस्य पद के लिए महिला 103 पुरुष 69 कुल 72 पंच पद के लिए महिला 31 पुरुष 17 कुल 48  नामांकन हुए।

नीमचक  बथानी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ  कमला कुमारी ने बताया कि नीमचक बथानी  प्रखंड में कुल 250 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है । जिसमें मुखिया पद के लिए महिला 11पुरुष 9 कुल 20 पंचायत समिति पद के लिए महिला 12 पुरुष 13 कुल 25 सरपंच पद के लिए महिला 6 पुरुष 11 कुल 17 पंच पद के लिए महिला 31पुरुष 8 कुल 39 वार्ड सदस्य पद के लिए महिला 92 पुरुष 57 कुल 149 नामांकन करने वालों में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी