मैराथन दौड़ में शोभा और गौरव प्रथम

सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी बाराचट्टी कैंप द्वारा बुधवार को मेगा स्पो‌र्ट्स इवेंट 2019 का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 07:22 PM (IST)
मैराथन दौड़ में शोभा और गौरव प्रथम
मैराथन दौड़ में शोभा और गौरव प्रथम

गया। सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी बाराचट्टी कैंप द्वारा बुधवार को मेगा स्पो‌र्ट्स इवेंट 2019 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसएसबी के सहायक कमाडेंट उपेन्द्र कुमार एंव विधायक समता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, भाषण प्रतियोगिताएं हुई। अतिथियों का स्वागत सहायक कमाडेंट अरुण कुमार ने किया।

तीन किमी की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय की शोभा कुमारी तथा पाच किमी की मैराथन दौड़ में मध्य विद्यालय बगहा मोहनपुर का गौरव कुमारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मध्य विद्यालय भगहर की अंजली कुमारी, मध्य विद्यालय बगहा का सलमान खान एवं तीसरे स्थान पर एसभीएन अकादमी का गुड्डू कुमार एवं मवि भगहर की गुड़िया कुमारी रही।

कार्यकम को संबोधित करते हुए विधायक समता देवी ने कहा कि एसएसबी दबी प्रतिभा को मंच दे रही है। जो बच्चे कभी इस तरह के खेल से अनजान थे उनमें खेल के प्रति जागरुकता आई है। कमाडेंट उपेन्द्र कुमार ने कहा कि यहा के बच्चों में प्रतिभा कि कमी नहीं है। जरूरत है इन्हें आगे लाने की। उन्होंने कहा कि यहा की बेटिया खेल या शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है यह बड़ा बदलाव है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री व मेडल देकर उत्साहव‌र्द्धन किया गया। मुखिया जानकी यादव, नंदकिशोर सिंह यादव, दीनानाथ प्रजापत, अखिलेश कुमार मेहता, कैलू माझी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी