राष्ट्रीयस्तर पर कोविड टीकाकरण में 235 वें पायदान पर रोहतास, 7.19 लाख लोगों को लगी पहली खुराक

टीकाकरण के गति नहीं पकडऩे के पीछे नियमित रूप से वैक्सीन की उपलब्धता का अभाव माना जा रहा है। वैक्सीनेशन कार्य जोर पकड़े इसे ले जन जागरूकता अभियान से लेकर जनप्रतिनिधियों धर्म गुरुओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 06:44 AM (IST)
राष्ट्रीयस्तर पर कोविड टीकाकरण में 235 वें पायदान पर रोहतास, 7.19 लाख लोगों को लगी पहली खुराक
कोरोना की वैक्सीन लगवाने में रोहतास आगे। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, सासाराम। कोरोना टीकाकरण में रोहतास जिला राष्ट्रीय स्तर पर 235 वें नंबर है। 16 जनवरी से जिले में शुरू कोरोना टीकाकरण में अब तक 8.39 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिसमें 1.20 लाख लोग ही टीका का दोनों खुराक ले पाए हैं। सूबे में यह जिला फिलहाल 26 वें स्थान पर है। बहरहाल अभी तक लक्ष्य के 34 फीसद लोग ही टीका की पहली खुराक ले सके हैं।

टीकाकरण के गति नहीं पकडऩे के पीछे  नियमित रूप से वैक्सीन की उपलब्धता का अभाव माना जा रहा है। वैक्सीनेशन कार्य जोर पकड़े, इसे ले जन जागरूकता अभियान से लेकर जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। विषेष वाहनों के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किए जा रहे हैं। यही नहीं जिला मुख्यालय में नाइन टू नाइन व 24 घंटे टीकाकरण केंद्र भी कार्यरत है, परंतु टीकाकरण में समय-समय पर रुकावट सबसे बाधा मानी जा रही है।

ब्रेक के बाद हो रहे  कार्य से केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे कोरोना गाइडलाइन अनुपालन का अभाव दिख रहा है। न तो लोगों के चेहरे पर मास्क है और न ही दो गज की दूरी का पालन हो रहा है। यहां तक कि सदर अस्पताल में संचालित 24 घंटे टीकाकरण केंद्र पर भी लोगों की भीड़ दिख रही है। फिलहाल सप्ताह में पांच दिन ही कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।

कोरोना टीकाकरण रैंकिंग :  

देश स्तर पर -    235 वां

राज्य स्तर पर -   26 वां

कुल लक्ष्य :    2114478

पहला  डोज    :     718714

दूसरा  डोज    :     120328

हेल्थ केयर वर्कर :   36 वां

कुल लक्ष्य :    16927

पहला  डोज    :     14144

दूसरा  डोज    :     11009

फ्रंट लाइन वर्कर : 22 वां

कुल लक्ष्य :         12986

पहला  डोज    :     11951

दूसरा  डोज    :     8163

45 वर्ष से ऊपर  (बुजुर्ग भी) :  27 वां

कुल लक्षय                    :     717714

पहला डोज                    :      299236

दूसरा डोज                    :       83576

18 वर्ष से ऊपर   :    17 वां

कुल लक्षय           :              1396764

पहला डोज           :               393383

दूसरा डोज           :                17580

chat bot
आपका साथी