घरों से लेकर सड़कों तक गूंजा एक ही नारा, 'एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम

गया। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम की गूंज भगवान बुद्ध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 12:26 AM (IST)
घरों से लेकर सड़कों तक गूंजा एक ही नारा, 'एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम
घरों से लेकर सड़कों तक गूंजा एक ही नारा, 'एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम

गया। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम की गूंज भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली व विष्णु की नगरी में सुनाई दी। बुधवार को पावन बेला में का इंतजार श्रीराम भक्त करते रहे। श्रीहरि के मुख्य द्वार पर श्रीराम भक्तों ने शंख और घड़ियाल की ध्वनि से पावन बेला का शंखनाद किया। यहां से शंखनाद के बाद घरों से लेकर सड़कों पर गूंजा एक ही नारा-एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम। ऊर्जावान जयघोष की धुन पर श्रीराम भक्त झूमते दिखे। चौक-चौराहों पर डीजे बजाकर श्रीराम भक्त पूरे जोश, उमंग, उत्साह के साथ जय श्रीराम-जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे।

धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने भी इस पावन ऐतिहासिक बेला को अक्षुण रखना चाह रहे थे। इसलिए भगवा ध्वजों से शहर के प्रमुख सड़कें, घर-मकान, दुकान और बाजार को सजाया गया। साथ ही बुधवार की शाम को घर से लेकर सड़क और मंदिर से लेकर बाजार तक दीपोत्सव हुआ। इस स्थलों पर करीब एक लाख से अधिक दीपक जलाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, दुर्गा वाहिनी, सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी आदि सामाजिक संगठनों ने पूरे जोश के साथ जय श्रीराम नारा का जयघोष करते हुए दीपावली मनाया। जगह- जगह एक-दूसरे को गुलाल भी लगाए और खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटे। इन संगठनों से जुड़े कार्यकत्र्ता ने श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर शिलान्यास और ऐतिहासिक पल के लिए बधाई दी है। कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री और न्यायपालिका की ऐतिहासिक आदेश के कारण आज स्वर्णिम दिन देखने को मिल रहा है।

------

कोरोना काल में मास्क और शारीरिक दूरी का रखा गया ख्याल

उत्साह और उमंग के बीच कोरोना काल में फैल रही महामारी के रोकथाम के लिए विशेष ख्याल रखा गया। लोगों में उत्साह और उमंग के बीच भक्त मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

----

चौक-चौराहों पर तैनात रही पुलिस

शहरी क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी। शहर के प्रमुख मार्गो पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के निर्देश पर शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक जवानों को तैनात किया गया था। साथ ही थाना क्षेत्र में दिन और रात में पुलिस बलों की तैनात की गई है। शहर के दुखहरणी मंदिर से चौक मार्ग पर कोतवाली थानाध्यक्ष रामाकांत तिवारी, रामपुर क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, विष्णुपद मंदिर के समीप थानाध्यक्ष उदय शंकर आदि तैनात रहे। खुद डीएसपी राज कुमार साह ने शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया।

chat bot
आपका साथी