त्वरित गति से कांडों का निष्पादन करने वाले थानाध्यक्ष होंगे पुरस्कृत

वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को अपराध गोष्ठी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:29 AM (IST)
त्वरित गति से कांडों का निष्पादन  करने वाले थानाध्यक्ष होंगे पुरस्कृत
त्वरित गति से कांडों का निष्पादन करने वाले थानाध्यक्ष होंगे पुरस्कृत

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को अपराध गोष्ठी हुई। इसमें जून के कांडों की समीक्षा की गई। इस माह में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 1036 मामले दर्ल हुए। पूर्व से लंबित कांडों में जून माह के अंत में 1427 मामलों का निष्पादन किया गया। जो बीते माह की तुलना में 391 अधिक है। एसएसपी ने बताया कि त्वरित गति से कांडों के निष्पादन करने में 16 थानाध्यक्षों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें सिविल लाइन, डेल्हा, बोधगया, मोहनपुर, शेरघाटी, बाराचट्टी, गुरूआ, आमस, बेलागंज, मुफ्फसिल, वजीरगंज, फतेहपुर, अतरी, टिकारी, पंचानपुर, कोंच थानाध्यक्ष शामिल हैं। इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक थानाध्यक्ष ने 10 से अधिक कांडों का निष्पादन किया। उन्होंने बताया कि मई में 738 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी, जबकि जून में 905 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

एसएसपी ने बताया कि जून में फिरौती के लिए अपहरण का दो मामला दर्ज हुआ था। इसका ती घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया गया। इस माह दो लूट की वारदात हुई थी। लूटकांड में शामिल आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। जून में एक डकैती की वारदात हुई थी। बताया कि जून में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 16 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई है। मौके पर सिटी एसपी मंजित, डीएसपी टाऊन राजकुमार शाह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी