चित्रगुप्त मंदिर में हुई धूमधाम से पूजा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा के तत्वावधान में शहर के प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में पूजा हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 11:09 PM (IST)
चित्रगुप्त मंदिर में हुई धूमधाम से पूजा
चित्रगुप्त मंदिर में हुई धूमधाम से पूजा

गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा के तत्वावधान में शहर के प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में चैती चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में पुजारी पंडित रामचंद्र उपाध्याय ने पूजा आरंभ की। कायस्थ समाज से जुड़े लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ चित्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना की। मौके पर सेवक विपिन कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, एसके सिन्हा, कुमार गौरव, दिलीप कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद, संजू सिन्हा आदि मौजूद थे। संध्या बेला में सामूहिक बिरादरी भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें चित्रांश परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी