पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को लटकाया

रविवार की रात प्रखंड के रानीगंज के जनकपुर मोहल्ले में किराए के एक मकान में रह रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 09:32 PM (IST)
पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को लटकाया
पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को लटकाया

गया। रविवार की रात प्रखंड के रानीगंज के जनकपुर मोहल्ले में किराए के एक मकान में रह रही संगीता कुमारी की हत्या पति ने गला घोटकर कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए यशवंत कुमार उर्फ वसंत ने शव को घर के पीछे लटका दिया। सोमवार की सुबह मृतका के बच्चों ने जब शव को लटका देखा तो बात मोहल्ले तक पहुंची। इसके बाद पुलिस और मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपित पति यशवंत उर्फ वसंत को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई पवन कुमार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। बहरहाल पवन कुमार के बयान पर हत्या का कांड दर्ज करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर बराबर झगड़ा झंझट होता रहना बताया गया है। मृतका के बच्चों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात मम्मी पापा के बीच एक मोटरपंप खरीद कर सिंचाई के लिए दादा-दादी के घर दे दिए जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। मम्मी गुस्से में पापा को दांत काट ली थी। इसके बाद केरोसिन तेल छिड़क कर अपने शरीर में आग लगाने जा रही थी तो पापा ने रोक लिया। इसके बाद मम्मी एक मौसेरा भाई के साथ नीचे के कमरे में सोने चली गई और वे सभी पापा के साथ सो गए। सुबह जब मम्मी को नहीं देखा तो पापा से पूछने पर बताया कि मम्मी घर में ही कही होगी। जब कहीं नहीं मिली तो पापा ने बताया कि जाकर छत पर देखो। छत पर गए तो देखा कि मम्मी सीढ़ी के पास लटक रही है। इसके बाद रोने लगे तो आसपास के लोग आए।

मृतका की ससुराल घटनास्थल से दो तीन किमी दूरी पर बरेहता गांव में है। बच्चों ने बताया कि रविवार की रात पापा गांव से यहां आए थे और मोटरपंप की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। मृतका के तीन बच्चे हैं। बिपुल दस वर्ष, विक्की आठ तथा बिलाव छह वर्ष का है, जो रो-रोकर उक्त सारी बात पुलिस व ग्रामीणों को बता रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका का भाई पवन कुमार पकरी गुरिया (मृतका का मायका) से आया और मृतका की बहन रंगीता अपनी ससुराल डुमरिया से आई।

मृतका की छोटी बहन रंगीता कुमारी ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे दीदी(संगीता) से फोन पर बातचीत हुई थी। किसी तरह के झगड़े की बात नहीं बताई थी, बात अच्छे से हुई थी। सुबह घटना की जानकारी मिली तो आना पड़ा। पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि यशवंत से बहन की शादी 2005 में हुई थी। शादी के बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होते रहता था। पापा जाकर समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया करते थे।

chat bot
आपका साथी