एनसीसी कैडेटों ने संविधान जागरूकता के लिए बनाई मानव कड़ी, एनसीसी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

रोहतास में 42 बिहार बटालियन में रविवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैडेटों ने मानव श्रृंखला बना संविधान के प्रति लोगों को जागरूक किया। कर्नल डॉ. बलदेव सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव उमा शंकर का स्वागत किया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 02:10 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 02:10 PM (IST)
एनसीसी कैडेटों ने संविधान जागरूकता के लिए बनाई मानव कड़ी, एनसीसी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में उपस्थित सब जज उमा शंकर, कैडेट्स एवं एनसीसी अधिकारी। जागरण आर्काइव।

सासाराम, जेएनएन। रोहतास में 42 बिहार बटालियन में रविवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैडेटों ने मानव श्रृंखला बना संविधान के प्रति लोगों को जागरूक किया। कर्नल डॉ. बलदेव सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव उमा शंकर  का स्वागत किया। वहीं कैडेटों ने गॉर्ड ऑफ आनर दिया।

बटालियन का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित

कारपोरल अभिषेक कुमार परेड कमांडर ने मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण करवाया।विभिन्न ट्रुप्स एवं कंपनी के कैडेट्स मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए सलामी मंच से गुजरे। मुख्य अतिथि न्यायाधीश उमा शंकर को कर्नल (डॉ) बलदेव सिंह चौधरी के द्वारा बटालियन का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। न्यायाधीश ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत एक विभिन्न सांस्कृतिक,भाषा,खानपान का देश होते हुए भी एक हैं। उन्होने कैडेट्स को संविधान के बारे में  बताया एनसीसी अधिकारी रवि भूषण पांडेय ने कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल कॉलेजों से आए लगभग 250 बालक कैडेट्स एवं 50 बालिका कैडेट्स ने भाग लिए।

इन्होंने कार्यक्रम को बनाया सफल 

कार्यक्रम का संयोजन सूबेदार मेजर मनोज कुमार ने किया।कैडेट्स का परेड की तैयारी सेकंड ऑफिसर चंदन कुमार एवं पीआई स्टाफ सूबेदार वाईबी खत्री, हवलदार रूप सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार विजय क्षेत्री के नेतृत्व में कैडेट निशि एवं कैडेट अभिक्षित ने किया। विभिन्न कार्य मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं एनसीसी अधिकारियों को मुख्य अतिथि एवं कर्नल बलदेव सिंह चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र, टोपी, अंगवस्त्र एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया। इस तरह के आयोजन से कैडेट्स में उत्साहवर्द्धन होता है। उनमें देशप्रेम की भावना बढ़ती है। कैडेट्स में इस आयोजन के बाद काफी ख़ुशी थी।पुरस्कार पाने के बाद एनसीसी कैडेट्स के चेहरे खिल उठे। एनसीसी के कैडेट्स ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। 

chat bot
आपका साथी