दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

मायके वालों के पहुंचने के पहले कर दिया अंतिम संस्कार आमस थाना क्षेत्र के मसुरीबार गाव का मामला संवाद सूत्र आमस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 02:02 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 02:02 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

गया । आमस थाना क्षेत्र के मसुरीबार गाव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गाव के केदार यादव ने अपनी बेटी सोनू कुमारी की शादी पिछले साल मसूरीबार गाव के बलजीत यादव से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही सोनू से उसके पति और ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल और अन्या सामानों की माग कर रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी शिकायत वह मायके वालों से कर रही थी।

सोनू के गांव के ही कुछ लोगों ने शनिवार को उसके मायके फोनकर जानकारी दी कि सोनू की हत्या कर दी गई है। ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार करने ले गए हैं। इसके बाद सोनू के मायके वाले जब घर पहुंचे तो वहां ताला बंद था। मायके वाले जब श्मशान घाट पहुंचे तो वहा शव जल गया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर पाडे ने बताया कि शिकायत के बाद उस गाव में जाकर छानबीन की तो आरोपी के घर में बाहर से ताला बंद था। सोनू की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ। रविवार को मामले की छानबीन की जाएगी।

पैमार नदी में डूबने से बच्चे की मौत

संवाद सूत्र अतरी

अतरी थाना क्षेत्र जिरी पंचायत के चहल गाव निवासी संतोष मिस्त्री का 13 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार शनिवार को पैमार नदी में डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ नदी नहाने गया था। इस दौरान हर्षित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया तब तक उसने दम तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष प्रशात कुमार ने बताया कि हर्षित की मौत नदी में नहाने के क्रम में डूबने के कारण हुई है। उसका पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी