विकास निधि के तहत कार्य कराने में बोधगया के विधायक अव्वल

गया : जिले के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए विधायक की अनुशंसा पर विकास कार्य होता है। अन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 02:51 AM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 02:51 AM (IST)
विकास निधि के तहत कार्य कराने में बोधगया के विधायक अव्वल
विकास निधि के तहत कार्य कराने में बोधगया के विधायक अव्वल

गया : जिले के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए विधायक की अनुशंसा पर विकास कार्य होता है। अनुशंसा पर ही क्षेत्र का विकास संभव है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना में निर्धारित राशि खर्च करने में बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत अव्वल हैं।

जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार गंगवाल ने बताया कि ऐसे तो मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना में जिले के 10 विधायक राशि खर्च करने के लिए अनुशंसा कर रहे हैं। इसमें ज्यादा राशि बोधगया विधायक ने खर्च की है। शेष विधायक की काफी राशि बची हुई है। डीपीओ ने बताया कि बोधगया विधायक द्वारा वित्तीय वर्ष 16-17 में दो करोड़, 17-18 में दो करोड़ एवं 18-19 में तीन करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यानि तीन वित्तीय वर्ष में बोधगया विधायक ने कुल सात करोड़ रुपये की योजना अनुशंसा किए थे। इसकी राशि निर्गत कर दी गई है। इस पर कार्य भी चल रहे हैं। कई योजनाएं पूरी भी हो गई है। शेष विधायक, विधान पार्षद की राशि बची हुई है।

chat bot
आपका साथी