पांच लाख से कम जुटी भीड़ तो राजनीत से लूंगा सन्यास : जीतन राम मांझी

हम आज भी जदयू में हैं। पार्टी ने निष्कासित किया है, ये पार्टी के लोग जाने। मेरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को गया स्थित आवास में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2015 12:18 PM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2015 12:20 PM (IST)
पांच लाख से कम जुटी भीड़ तो राजनीत से लूंगा सन्यास : जीतन राम मांझी

गया। हम आज भी जदयू में हैं। पार्टी ने निष्कासित किया है, ये पार्टी के लोग जाने। मेरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को गया स्थित आवास में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

एक सवाल के जवाब में मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा जदयू का एक फ्रंट आर्गनाइजेशन है। रीयल जदयू मेरे साथ है। नीतीश कुमार 'लालटेन' के साथ जा रहे हैं, तो फिर 'तीर' हमारे साथ रहेगा। वे प्रमंडलीय सम्मेलन के माध्यम से आवाम को यह बताना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उनके 34 निर्णय को रद करना न्यायोचित नहीं था, क्योंकि यह निर्णय जनहित में लिए गए थे। मांझी का दावा है कि 21 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में 5 लाख की भीड़ जुटेगी। अगर भीड़ उससे कम रही तो वे राजनीत से सन्यास लेंगे।

chat bot
आपका साथी