राज्यपाल ने कीभगवान विष्णु की तुलसी अर्चना, बुद्ध को नमन

जागरण संवाददाता, बोधगया : सूबे के राज्यपाल लालजी टंडन ने बुधवार को विष्णुपद जाकर भगवान विष्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 03:04 AM (IST)
राज्यपाल ने कीभगवान विष्णु की तुलसी अर्चना, बुद्ध को नमन
राज्यपाल ने कीभगवान विष्णु की तुलसी अर्चना, बुद्ध को नमन

जागरण संवाददाता, बोधगया : सूबे के राज्यपाल लालजी टंडन ने बुधवार को विष्णुपद जाकर भगवान विष्णु धर्मशिला पत्थर पर अवस्थित विष्णु चरण पर तुलसी अर्चना की और फिर बोधगया के विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन किया।

महाबोधि मंदिर पहुंचने पर महाबोधि मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव एन. दोरजे, भिक्षु प्रभारी भंते चालिंदा, सदस्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने खादा भेंट कर उनकी आगवानी की। वहीं बीटीएमसी के पूर्व सदस्य सह भाजपा नेता भोला मिश्र, सुधांशु मिश्र ने खादा व रुद्राक्ष की माला भेंट कर आगवानी की। मंदिर के स्वागत कक्ष के पास केयरटेकर भंते दीनानंद ने खादा भेंट किया। इसके पहले विष्णुपद पहुंचने पर संवास सदन समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल मेहरवाल व सदस्य महेश लाल गुपुत द्वारा विष्णचरण चिह्न की तस्वीर भेंट की गई। बोधगया में राज्यपाल को मंदिर के आंतरिक प्रवेश द्वार पर भिक्षु प्रभारी व केयरटेकर ने पूजा-अर्चना कराई। उसके बाद राज्यपाल द्वारा प्रदत्त पुष्पगुच्छ को मंदिर के गर्भगृह व पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में अर्पित किया गया। राज्यपाल को जिलाधिकारी सह बीटीएमसी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह व सचिव दोरजे ने प्रतीक चिह्न व कॉफी टेबल बुक भेंट किया। राज्यपाल बुधवार को ही हवाई मार्ग से पटना लौट गए। राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह भी उनके साथ थे।

--------------------

नगर पंचायत के अधिकारियों ने की सफाई

केंद्र सरकार द्वारा भले ही स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हो, लेकिन बुधवार को राज्यपाल के बोधगया आगमन पर नगर पंचायत के अधिकारियों ने हाथों में झाडू थामकर सड़कों की सफाई की। यूनियन के आह्वान पर सफाईकर्मी हड़ताल पर थे और राज्यपाल का बोधगया आगमन होना था। नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मियों के इस कार्य को हर कोई हैरत भरी नजरों से देख रहा था। कई लोगों ने तो उनके इस बेहतर कार्य को मोबाइल में भी कैद किया।

chat bot
आपका साथी