दस से चार बजे तक खुलेंगे ऑटोमोबाइल शोरूम

गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जिले में ऑटोमोबाइल शोरूम को अगले आदेश तक प्रतिदिन सुबह 10

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:42 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:42 AM (IST)
दस से चार बजे तक खुलेंगे ऑटोमोबाइल शोरूम
दस से चार बजे तक खुलेंगे ऑटोमोबाइल शोरूम

गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जिले में ऑटोमोबाइल शोरूम को अगले आदेश तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। इस आशय का आदेश पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय एवं सभी नगर निकाय क्षेत्रों नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में ऑटोमोबाइल शोरूम की दुकान खोल सकते हैं। गौरतलब है कि 1 अगस्त से 16 अगस्त तक लॉकडाउन है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकान, प्रतिष्ठान को खोलने संबंधी समय निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने यह आदेश मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की समीक्षा के बाद दी। समीक्षा में योजना प्रभावित होता हुआ पाया गया है। जनहित को देखते हुए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

-------

बुखार, सर्दी-खांसी लक्षण वालों को नहीं मिलेगी शो-रूम में प्रवेश

ऑटोमोबाइल्स शोरूम प्रतिष्ठानों द्वारा कोविड-19 को लेकर कई नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। सभी शोरूम, मरम्मत के प्रतिष्ठान के आगे सफेद पेंट से पर्याप्त दूरी बनाए रखते हुए गोलाकार आकृति बनाएंगे। ताकि पंक्तिबद्ध होकर एक दूसरे से दूरी बनाकर सामग्री खरीद की जा सके। सेल्समैन, कर्मी एवं ग्राहकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी को शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। शोरूम में हर दिन मुख्य दरवाजे पर सैनिटाइजर एवं थर्मल स्क्त्रीनिंग के बाद ही लोग प्रवेश करेंगे। बुखार, सर्दी व खासी जैसे लक्षण वाले ग्राहकों का शोरूम में प्रवेश वर्जित रहेगा। शोरूम परिसर को प्रतिदिन साफ सफाई व सैनिटाइजेशन किया जाना आवश्यक होगा।

chat bot
आपका साथी