श्रावण पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इमामगंज डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 पर इमामगंज व बांकेबाजार प्रखंड के सीमा पर स्थित सुरगाही पहाड़ी पर कुंजेशर व चुआवार पंचायत के सीमा पर स्थित नेहुटा पहाड़ी पर निर्मित प्राचीन शिव मंदिर में सावन पूर्णिमा को बाबा भोले नाथ का दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 11:11 PM (IST)
श्रावण पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रावण पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इमामगंज : डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 पर इमामगंज व बांकेबाजार प्रखंड के सीमा पर स्थित सुरगाही पहाड़ी पर, कुंजेशर व चुआवार पंचायत के सीमा पर स्थित नेहुटा पहाड़ी पर निर्मित प्राचीन शिव मंदिर में सावन पूर्णिमा को बाबा भोले नाथ का दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रही। जलाभिषेक करने के लिए सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। तरुण ग्रामीण विकास क्लब पकरी गुरिया के अध्यक्ष अरुण प्रसाद, सचिव अजय कुमार , कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, मनोरंजन गुप्ता, जीतू कुमार आदि सदस्यों ने सावन महीने के पहले दिन से ही लगातार सावन पूर्णिमा तक यानी 30 दिनों तक सुरगाही पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में बाबा भोले नाथ पर जलाभिषेक कर इस क्षेत्र के अलावे पूरे देश को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना कर रहे थे। क्लब के अध्यक्ष अरुण प्रसाद व कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद कहते हैं कि सुरगाही पहाड़ी गया जिले में ऊंचाई के मामले में बराबर पहाड़ी के बाद इसे दूसरे स्थान पर बताया जाता है। इस पहाड़ी पर चढ़ना काफी कष्टदायक है।

संवाद सूत्र, डुमरिया : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में श्रावण पूर्णिमा के साथ श्रावण मास की समाप्ति पर पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सभी शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों की कतार पूजन अर्चन को जुटी रही। दूध, बेलपत्र, नैवैद्य आदि चढ़ाकर पूजा पाठ किया गया। इसके साथ ही भाई बहन के प्रेम के पर्व रक्षा बंधन भी उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। डुमरिया में ग्रामीणों द्वारा स्थानीय मठ में आयोजित झूलनोत्सव रविवार को समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश पाठक,राजू पाठक,मनीष पाठक,रंजन पाठक,राकेश पाठक आदि शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक ,विजय सिंह,जवाहर प्रसाद,विजय गुप्ता,इत्यादि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

chat bot
आपका साथी