काग्रेसियों ने पूर्व सीएम सत्येंद्र सिंह की मनाई जयंती

गया। जिला काग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम के सभागार में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:59 PM (IST)
काग्रेसियों ने पूर्व सीएम सत्येंद्र सिंह की मनाई जयंती
काग्रेसियों ने पूर्व सीएम सत्येंद्र सिंह की मनाई जयंती

गया। जिला काग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम के सभागार में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने की।

इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पमाला चढाकर श्रद्धाजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके जीवन चरित्र पर विस्तृत चर्चा की गई। सत्येंद्र नारायण सिंह औरंगाबाद जिले के पोईमा गाव के निवासी के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के पुत्र थे। वे स्वयं स्वतंत्रता सेनानी के साथ मगध के राजनैतिक पुरोधा थे। वे बिहार के शिक्षा मंत्री रहे। उसके बाद कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री के पद को सुशोभित किए। मगध विश्व विद्मालय की स्थापना मे अदम्य साहस का परिचय दिया। जिससे विश्व विद्मालय की स्थापना हुई। बिहार के लिए बहुत सारे कार्य किए जो आज भी अविस्मरणीय है। मौके पर काग्रेस नेता प्रदीप शर्मा, रणजीत सिंह, डॉ. गगन मिश्रा, बिद्मा शर्मा, युगल किशोर सिंह, ओंकार नाथ सिंह, धर्मेन्द्र कुमार निराला, मो. जुबैर अहमद खान, बवलू शर्मा, मो खैरूद्दीन, दामोदर गोस्वामी, कमलेश चंद्रवंशी, सुनील राम,नंदू चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया

chat bot
आपका साथी