मंदिर में पूजा के बाद विकास कार्यो का लिया जायजा

जासं, बोधगया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बोधगया पहुंचे। निर्धारित समय से लगभग एक घ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 03:19 AM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 03:19 AM (IST)
मंदिर में पूजा के बाद विकास कार्यो का लिया जायजा
मंदिर में पूजा के बाद विकास कार्यो का लिया जायजा

जासं, बोधगया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बोधगया पहुंचे। निर्धारित समय से लगभग एक घंटे पूर्व सीएम निरीक्षण भवन पहुंचे। वहां गार्ड ऑफ ऑनर महिला बटालियन द्वारा दिया गया। उसके बाद विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। प्रथम चंक्रमण पथ का परिक्रमा करते हुए पवित्र बोधिवृक्ष को नमन किया और पुष्प अर्पित की। सीएम उपरी परिक्रमा पथ से साधना उद्यान पहुंचे और प्रस्तावित पाथ वे निर्माण कार्य की जानकारी ली। वे वटर लैंप हाउस होते हुए मुचलिंद सरोवर के पीछे गए। वापसी के क्रम में सुरक्षा कर्मियों के लिए प्रस्तावित बैरक, वॉच टावर आदि का निरीक्षण किया। वटर लैंप हाउस के पास थाईलैंड के दानदाताओं द्वारा दिया गया छह फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा को स्थापित करने मामले पर उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के बैरक के पीछे वाले उद्यान में इसे स्थापित करें। अन्यथा मंदिर परिसर में बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा की शुरूआत हो जाएगी। वापसी के क्रम में उन्होंने मंदिर के नवनिर्मित निकास द्वार को देखा और आवश्यक निदेश अधिकारियों को दिया। यहां यह बता दें कि सीएम के मंदिर परिभ्रमण को लेकर लगभग ढ़ाई घंटे तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा रहा। आगत देशी-विदेशी पर्यटकों को सीएम के मंदिर से बाहर निकलने पर प्रवेश दिया गया।

chat bot
आपका साथी