Bihar News: रोहतास में दूषित नदी का पानी पीने से दो किशोर की मौत, पांच दर्जन बीमार

कैमूर पहाड़ी पर बसे नौहट्टा प्रखंड की पिपरडीह पंचायत के चुनहट्टा गांव में दूषित पानी पीने से बीमार पड़े दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब पांच दर्जन लोग बीमार हैं। बीमार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 09:35 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 09:35 PM (IST)
Bihar News: रोहतास में दूषित नदी का पानी पीने से दो किशोर की मौत, पांच दर्जन बीमार
नौहट्टा प्रखंड की पिपरडीह पंचायत के चुनहट्टा गांव में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑन-सोन  (रोहतास) : बिहार के रोहतास में बड़ी घटना घटी। कैमूर पहाड़ी पर बसे नौहट्टा प्रखंड की पिपरडीह पंचायत के चुनहट्टा गांव में दूषित पानी पीने से बीमार पड़े दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब पांच दर्जन लोग बीमार हैं। सभी बीमार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे सभी मजदूर के रूप में अपने परिवार के साथ वन विभाग की ओर से जंगल में पौधारोपण के लिए मिट्टी कोड़ाई कार्य लगे थे। मृतकों में चुनहट्टा गांव निवासी नंदलाल उरांव का 12 वर्षीय पुत्र रवि उरांव और गोरखनाथ उरांव की पुत्री 13 वर्षीय फूलमती कुमारी शामिल हैं। मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

नदी के दूषित जल पीने के कारण बिगड़ी तबीयत 

मुखिया श्याम नारायण उरांव ने बताया कि कैमूर पहाड़ी पर बसे चुनहट्टा गांव के लोग चेनारी थाना के पहाड़ी गांव चपरी के जंगल में पौधारोपण स्थल पर कोड़ाई कार्य के लिए एक सप्ताह पूर्व गए थे। कुछ दिन काम करने के बाद सारे लोग बीमार पड़ गए। मुखिया ने बताया कि नदी किनारे टेंट लगा रहते थे। नदी के दूषित जल पीने के कारण इन लोगों की तबीयत बिगड़ी तो बाद घर आ गए।

बीमार पड़े दो बच्चों ने अस्पताल में तोड़ा दम

बीमार पड़े दो बच्चों रवि उरांव और फूलमती कुमारी ने डेहरी जेम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य पीडि़त डेहरी के अलावा अधौरा, भभुआ समेत अन्य जगहों पर इलाज करा रहे हैं। मामले की सूचना मुखिया ने वन प्रमंडल पदाधिकारी व सिविल सर्जन को दे दी है। डीएफओ प्रद्युम्न गौरव ने बताया कि दो बच्चों की दूषित पानी पीने से मौत और बीमार लोगों के बारे में जानकारी मिली है। पीडि़त लोगों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता रेंजर के माध्यम से प्रदान की गई है। मामले पर नजर रखी जा रही है, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। 

chat bot
आपका साथी