विधायक के काफिले पर रोड़ेबाजी, वाहन क्षतिग्रस्त

विधायक सह प्रदेश जदयू युवा अध्यक्ष अभय कुशवाहा के काफिले पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

By Edited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 03:21 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 03:21 AM (IST)
विधायक के काफिले पर  रोड़ेबाजी, वाहन क्षतिग्रस्त
विधायक के काफिले पर रोड़ेबाजी, वाहन क्षतिग्रस्त
संवाद सूत्र, कोंच : विधायक सह प्रदेश जदयू युवा अध्यक्ष अभय कुशवाहा के काफिले पर शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। रोड़बाजी में विधायक के काफिले में शामिल एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक अपने समर्थकों के साथ मंझियावां में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर गया लौट रहे थे। तभी बिझहरा गांव के पास सात-आठ की संख्या में रहे अज्ञात अपराधियों ने विरोध में नारेबाजी करते हुए रोड़ेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान विधायक का वाहन निकल चुका था। लेकिन काफिले में पीछे रहे वाहन को क्षति पहुंची। पुलिस ने किसी तरह सभी को सुरक्षित निकाला। विधायक कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह विपक्षी की सुनियोजित साजिश है। क्षेत्र में लोकप्रियता से विपक्षी घबरा कर ऐसे हमले करवा रहे हैं। थानाध्यक्ष ज्योति बसु ने बताया कि घटना के बाद मंझियावां गांव में छापेमारी कर नशे की हालत में साहेब दयाल यादव को गिरफ्तार किया गया। उसकी मेडिकल जांच कराने पर नशे के सेवन की पुष्टि हुई। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायक ने थाने को लिखित में शिकायद की है।
chat bot
आपका साथी